Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Two accused arrested for attacking sugar mill manager's car

Moradabad News: शुगर मिल के मैनेजर की कार पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for attacking sugar mill manager's car
अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने दीवान शुगर मिल के मैनेजर की स्कॉर्पियो पर हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। आरोप है कि ओवरटेक करने से नाराज युवकों ने डेंटल अस्पताल के सामने मैनेजर की कार में तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन

अगवानपुर दीवान शुगर मिल के सेल्स मैनेजर नवीन सक्सेना ने पुलिस को बताया था कि सोमवार को वह अपने चालक से साथ बुलंदशहर से लौट रहे थे। इसी दौरान विवेकानंद हाॅस्पिटल के सामने मैनेजर का चालक एक स्विफ्ट कार को ओवर टेक करके आगे निकल गया। इससे स्विफ्ट कार में बैठे लोग नाराज हो गए। स्विफ्ट के चालक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारने की कोशिश की। कार सवारों ने पीछा कर डेंटल अस्पताल के सामने मैनेजर की गाड़ी रोक ली। इसके बाद कार में सवार चार लोग नीचे उतर आए। उनके हाथों में हथियार थे। हमलावर मैनेजर की गाड़ी का गेट खोलने का प्रयास करने लगे। गाड़ी लॉक होने की वजह से गेट नहीं खुला। गुस्साए कार सवारों ने स्कार्पियों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट कार में अनस पुत्र अनीस निवासी रामगंगा बिहार और नवनीत पुत्र वीरेंद्र निवासी मोरा की मिलक सवार थे। दोनों अपने दोस्त की कार मांगकर सैर करने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed