फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   two accused arrest in E-waste disposel

ई-कचरा जलाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
two accused arrest in E-waste disposel
मुरादाबाद। ई-कचरा जलाकर फिजा में जहर घोल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बारह बोरी ई-कचरा और ई-कचरा जलाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर इनका चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार रात काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज राशिद अली फोर्स टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि क्षेत्र के जंगल में चोरी छिपे कुछ लोग ई-कचरा जला रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 12 बोरी ई-कचरा और ई-कचरा जलाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम इमरान निवासी तहसील स्कूल थाना नागफनी और दूसरे आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी चक्कर की मिलक थाना सिविल लाइंस बताया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपने फरार साथियों के नाम बताए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 269, 270 आईपीसी और 78 कूड़ा कचरा अधिनियम में केस दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर बाद गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। जबकि पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed