फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Twenty Corona positive including the son of a minister

होशियार खबरदार, कोरोना की बदली चाल, एक दिन में बीस संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Twenty Corona positive including the son of a minister
मुरादाबाद। अगर आप कोरोना वायरस को लेकर लापरवाह हैं तो होशियार और खबरदार हो जाइए। कोरोना की चाल बदल गई है। शुक्रवार को एक दिन में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी के बेटे सहित बीस लोग संक्रमित मिले। बीस में से पंद्रह संक्रमित एक निजी शैक्षिक संस्थान से जुड़े हैं। निजी शैक्षिक संस्थान के 290 लोगों को सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

करीब हफ्ते भर पहले शहर के निजी शैक्षिक संस्थान के प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में परिवार अन्य सदस्यों की जांच कराई गई। इसमें प्रोफेसर की पत्नी और उनके दो बेटे संक्रमित पाए गए। इसके बाद संस्थान के सौ लोगों का सैंपल लिया गया। शुक्रवार आई रिपोर्ट में बीस लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें निजी शैक्षिक संस्थान के पंद्रह लोग शामिल थे, जो संस्थान के प्रोफेसर, डायरेक्टर, एचओडी, डिपार्टमेंट से जुड़े लोग हैं। शुक्रवार को संस्थान पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 290 लोगाें का सैंपल लिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भूपेेंद्र चौधरी के बेटे शुभम राहल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिन्हें साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के एक डाक्टर की बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक दिन में बीस संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सामाजिक दूरी का ख्याल रखें। मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed