फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TV mechanic's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला टीवी मैकेनिक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
TV mechanic's body found hanging on the noose
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में टीवी मैकेनिक का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के वारसी नगर निवासी जाकिर उर्फ छोटा (32) टीवी मैकेनिक था। उसने करूला में दुकान खोल रखी थी। इस दुकान में नाजिम भी पार्टनर है। परिजनों ने बताया कि जाकिर कटघर क्षेत्र में ही अखबार फैक्टरी के पास पत्नी अरीबा और दो बच्चे के साथ किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

जाकिर के भाई दानिश ने बताया कि रविवार देर रात उसके भांजे शाहरुख ने कॉल करके बताया कि जाकिर की मौत हो गई है, जब परिवार के लोग जाकिर के यहां पहुंचे तो उसका शव पड़ा था। पत्नी अरीबा ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12 बजे जाकिर ने दुपट्टा को फंदा बनाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed