Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tumadia Dam is dry... 112 villages face irrigation crisis before paddy transplantation

Moradabad News: तुमडिया डैम सूखा...धान की रोपाई से पहले 112 गांवों मेंं सिंचाई का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tumadia Dam is dry... 112 villages face irrigation crisis before paddy transplantation
मुरादाबाद। धान की रोपाई से ठीक पहले उत्तराखंड राज्य में स्थित तुमडिया डैम खाली हो गया है। इससे मुरादाबाद जनपद के 112 गांवों पर सिंचाई का संकट मंडराने लगा है। क्योंकि इन गांवों के 10200 किसानों की खेती इस डैम के ही भरोसे है। अब वैसे भी धान की रोपाई का समय है और इसके लिए पानी की जरूरत है। डैम प्रशासन का कहना है कि एक गेट लीक हो गया था जिसकी मरम्मत करानी पड़ी। मरम्मत के लिए डैम को खाली करना पड़ा। अब बरसात से ही डैम को भरा जा सकता है। कुल मिलाकर धान की रोपाई के लिए किसानों को डैम से पानी नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

तुमड़िया डैम उत्तराखंड के काशीपुर में स्थित है। इस डैम से उत्तराखंड के गांवों को तो पानी दिया ही जाता है मुरादाबाद को भी 47 नहरों के माध्यम से पानी मिलता है। इस पानी से ठाकुरद्वारा विकास क्षेत्र में करीब 6000 एकड़, मूंढापांडे में 2000, डिलारी 3000, भगतपुर टांडा में 2500 एकड व मुरादाबाद विकास खंड के 500 एकड़ कुल 13500 एकड़ रकबे में सिंचाई के लिए पानी पहुंचता है। इन गांवों के किसान इन नहरों से ही पानी की सिंचाई करती हैं। लेकिन 16 मई से अचानक पानी बंद कर दिया गया। जिसके कारण अब सभी नहरें सूख चुकी हैं। अब जब किसानों को पता चला कि मरम्मत के चलते डैम खाली कर दिया गया है तो पानी मिलने की उम्मीद भी टूट गई है।
विज्ञापन


बोले अफसर
अफजलगढ़ सिंचाई खंड के कार्यालय के अनुसार तुमड़िया डैम के कुएं के मुख्य गेट पर लीकेज होने के कारण उसकी मरम्मत करना नितांत आवश्यक हो गया था। इसलिए उत्तराखंड सिंचाई विभाग को तुमड़िया डैम को खाली करना पड़ा है। जिसके कारण उत्तराखंड के गांवों को जाने वाली नहरों के साथ साथ- साथ मुरादाबाद की भी सभी नहरों को बंद कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि तुमड़िया डैम वर्षा आधारित है। बारिश के ही पानी से भरता है। अभी तो मरम्मत कार्य चल रहा है। जिसमें लगभग महीने भर का समय लग सकता है। मरम्मत के बाद जब पर्याप्त बारिश होगी, तभी डैम में पानी एकत्रित हो पाएगा। इसके बाद ही नहरों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंपिंग सेट से सिंचाई पड़ेगी महंगी
जिले में धान की नर्सरी लगभग पड़ चुकी है। जून में दूसरे सप्ताह से धान की रोपाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में जिले के लगभग 112 गांवों में किसानों को धान की रोपाई व उसकी सिंचाई के लिए नहरी पानी नहीं मिल पाएगा। धन की फसल के लिए अन्य फसलों की अपेक्षा अधिक पानी की आवश्यकता होती है, बार बार सिंचाई करनी पड़ती है। ऐसे में धान की फसल को बचाने के लिए किसानों को पंपिंग सेट से सिंचाई करनी होगी, डीजल भी महंगा हो चुका है, जिसके कारण सिंचाई भी महंगी ही होगी। कुल मिलाकर धान की उत्पादन लागत में बढ़ोतरी होना तय है।
--
- तुमड़िया डैम को बंद करने की सूचना पर वहां निरीक्षण करने गया था, लेकिन डैम के कुंए का गेट लीक हो गया था, जिसके कारण डैम को खाली करना पड़ा और अभी उसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। यह डैम बारिश के पानी पर आधारित है, इसलिए मरम्मत के बाद, जब पर्याप्त बारिश से डैम भरेगा, तभी नहरों में पानी आना संभव हो पाएगा।
-राणा मनोविंद सिंह, एसडीओ अफजलगढ़ सिंचाई खंड मुरादाबाद
--
किसानों का दर्द
- किसानों की इस समस्या को तीन दिन पहले ही एडीएम (प्रशासन) के सामने रखा था। जिस पर उन्होंने इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तक डैम से नहर में पानी नहीं आया है।
घनेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाकियू मुरादाबाद।
--
- इन दिनों धान की नर्सरी पड़ रही है, रोपाई शुरू होने वाली है, नहरों में पानी न आने से फसलें सूख रही हैं। किसान अधिक पैसे और समय खर्च कर दूर-दूर से खेतों में पानी लाने का प्रयास कर रहे हैं।
हरीराज सिंह, किसान नेता
- नहरी में पानी न आने से किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की नर्सरी नहीं डाल पा रहे हैं, अगले महीने ही धान की रोपाई शुरू होगी। नहर में पानी नहीं आया तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी।

अय्यूब चौधरी, किसान नेता ठाकुरद्वारा
--
- सरकार को नहरों में पानी लाने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए, धान का सीजन आते ही अचानक नहरों के सूख जाने से किसान चितिंत हैं। तत्काल पानी देना चाहिए ताकि गन्ने व चारे की सूखती फसलों को बचाया जा सके।
चौधरी राजेंद्र सिंह, ठाकुरद्वारा तहसील अध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed