फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tuesday morning with fog

कोहरे की चादर में होगी मंगलवार की सुबह

Tue, 02 Jan 2018 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
tuesday morning with fog
Fog - फोटो : ANI
नए साल का आगाज घने कोहरे और गलन के साथ हुआ। इसकी वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। दोपहर तक कोहरा छाया रहने के कारण वाहनों की लाइट जलाकर चलने के लिए लोग विवश हो गए। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन तपिश न होने की वजह से गलन में ज्यादा कमी नहीं आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 दर्ज किया था, जबकि सोमवार सुबह का गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में आद्रता 95 फीसदी रही, जिसकी वजह से वातावरण में कोहरे की घनी चादर छाई रही।
विज्ञापन


शाम को आद्रता 88 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ निसार अहमद ने बताया कि मंगलवार को तापमान में ज्यादा अंतर नहीं आएगा, लेकिन घना कोहरा रहने की संभावना है। हालांकि सोमवार की तरह दोपहर तक मौसम साफ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट होने से मौसम में नमी बनी हुई है, जिसकी वजह से धूप में तपिश नहीं है। अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सोमवार को सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को हुई। कड़ाके की ठंड में वह ठिठुरते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed