फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TSI beaten by embulence owner on road

एंबुलेंस मालिक ने चौराहे पर टीएसआई को पीटा

Fri, 18 Sep 2015 06:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 18 Sep 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस का चालान करने पर भड़के एंबुलेंस मालिक ने टीएसआई के साथ पीली कोठी चौराहे पर सरेआम मारपीट कर दी। खुद को सपाई बताते हुए एंबुलेंस मालिक ने पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की की और टीएसआई से हाथापाई करने लगा। उसकी इस हरकत से टीएसआई और बाकी पुलिस वाले सन्न रह गए। प्रतिक्रिया में पुलिस ने भी आरोपी को पकड़कर चौराहे पर ही उसकी जमकर खातिरदारी की।
विज्ञापन



इसके बाद टीएसआई ने हमलावर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। टीएसआई अशोक कुमार शर्मा ने गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मालगोदाम के पास एक एंबुलेंस को रोककर उसका चालान कर दिया था। टीएसआई का कहना है कि एंबुलेंस की चेकिंग का अभियान जिलाधिकारी के आदेश पर चल रहा था।
विज्ञापन



अभियान में ऐसी एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई करनी थी जो बिना किसी अस्पताल से संबद्धता के सड़कों पर दौड़ रही हैं और मरीजों से मनचाहा बिल वसूलती हैं। टीएसआई ने बताया कि मालगोदाम के पास उन्होंने एक एंबुलेंस को रोककर चेक किया तो चालक छत्रपाल किसी अस्पताल से संबद्धता का कागज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



लिहाजा उसका चालान कर दिया गया। इसके करीब दो घंटे बाद डा. जाकिर पुत्र जाहिद निवासी कुमरिया थाना अजीमनगर रामपुर ने टीएसआई को कॉल करके चालान फाड़ने को कहा। टीएसआई ने इंकार किया तो वह भड़क गया और लोकेशन पूछकर पीली कोठी पहुंच गया। यहां टीएसआई वाहन चेकिंग कर रहे थे। आते ही उसने बदसलूकी शुरू कर दी और टीएसआई से हाथापाई कर बैठा।



सूचना पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में टीएसआई की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में जाकिर के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और हाथापाई व मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक जाकिर ने जिगर कालोनी में भी अपना ठिकाना बना रखा है और वह नंबर दो में एंबुलेंस चलवाता है। जिस एंबुलेंस का चालान हुआ उसे भी वही चलवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed