फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trying to burn the dead body after killing the woman

महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Trying to burn the dead body after killing the woman
महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश भी की गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। पहचान कराने के प्रयास में फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे खुमावली के ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे थे। गांव से 500 मीटर दूर कुदैना, बाटपुरा वाले रास्ते किनारे वन विभाग के जंगल में एक महिला का शव देख उनके होश उड़ गए। महिला के कपड़े और शरीर का काफी भाग जला हुआ था। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए।
विज्ञापन

प्रधान के पति राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर सुहाग के सभी चिह्न थे। इससे साबित हो रहा है कि वह विवाहिता थी। उसकी उम्र 25-26 वर्ष के आसपास रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोगों के बीच दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या किए जाने की चर्चा गहराने लगी। पुलिस का कहना है कि अभी इससे इनकार नहीं किया जा सकता। सारी स्थिति पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगी। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि पहली कोशिश महिला की शिनाख्त कराने की है। इसके लिए नजदीकी थानों में महिला की गुमशुदगी दर्ज होने जैसी जानकारियां जुटाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed