फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck hits car on highway

Moradabad News: हाईवे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, दूल्हे के चाचा समेत सात लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Truck hits car on highway
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर टीएमयू के पास मंगलवार सुबह करीब चार बजे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के समय कार सवार सभी लोग गजरौला में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर कटघर क्षेत्र के राम नगर मझरा लौट रहे थे।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के रामनगर मझरा निवासी विशाल की बरात सोमवार को गजरौला गई थी। बरात में शामिल होने के बाद मंगलवार सुबह कार में सवार होकर कुछ परिजन और रिश्तेदार घर लौट रहे थे। सुबह करीब चार बजे एक कार पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे के चाचा धमेंद्र(38), उनका बेटा बॉबी (10), मामा नंद किशोर(39), उनकी बेटी रागिनी(10), तहेरा भाई वीर सिंह(48), राजेश (42) और कांठ के गढ़ी सलेमपुर निवासी रिश्तेदार गुड्डू(52) घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां उपचार के बाद कुछ घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि धर्मेंद्र और उनके बेटे बॉबी को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article