फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck driver kills wife by hitting her with a brick in front of children

Moradabad News: बच्चों के सामने ईंट से हमला कर ट्रक चालक ने पत्नी को मार डाला

Sat, 06 Jun 2026 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 06 Jun 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Truck driver kills wife by hitting her with a brick in front of children
मैनाठेर (मुरादाबाद)। मैनाठेर थाना क्षेत्र के रसूलपुर हमीर में शुक्रवार की सुबह ट्रक चालक नसीम ने नशे का विरोध करने पर बच्चों के सामने ईंट से हमलाकर पत्नी सना (26) की हत्या कर दी। पांच साल की बड़ी बेटी पास में रहने वाले अपनी नानी के घर पहुंच गई और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मायके वाले आए लेकिन उससे पहले ही आरोपी भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, रसूलपुर हमीर गांव निवासी नसीम ने करीब छह साल पहले गांव निवासी सना (26) से प्रेम विवाह किया था। दंपती के तीन बच्चों में बड़ी बेटी आयत (5), बेटा अली हमजा (3) और 6 माह की छोटी बेटी मन्नत है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले नसीम ट्रक चलाने गया था। बृहस्पतिवार की रात वह नशे की हालत में घर लौटा था। इसी बात को लेकर दंपती में विवाद हुआ। रात में परिवार के लोगों ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे फिर से दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शोर-शराबा और हंगामा होने पर तीनों बच्चे भी जाग गए। आरोप है कि नसीम ने आंगन में पड़ी ईंट उठा ली और सना के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बड़ी बेटी ने मां को बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी नसीम ने दूर फेंक दिया। बच्ची भागते हुए अपनी नानी खैरूल निशा के घर पहुंच गई और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मायके वाले नसीम के घर पहुंचे लेकिन उससे पहले ही आरोपी गांव से बाहर संभल-मुरादाबाद रोड पर प्राइवेट बस में बैठकर भाग गया। मायके वाले घायल सना को लेकर निजी अस्पताल ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सना के पिता की तहरीर पर आरोपी नसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed