फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   truck crash school bus in fog

कोहरे में ट्रक में स्कूल बस में मारी टक्कर

Wed, 07 Dec 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
truck crash school bus in fog
काेहरे से दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
 कटघर थानाक्षेत्र में रामगंगा पुल पर घने कोहरे में ट्रक ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक घायल हो गया। जबकि बस सवार टीचर जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर एंबुलेंस पहुंच गई और घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचा दिया। यहां इलाज कराने बाद चालक अपने घर चला गया।
विज्ञापन


मंगलवार को परिनिर्वाण दिवस पर सरकारी छुट्टी थी। इसके बावजूद सूर्यांश पब्लिक स्कूल ने अपने टीचर बनाए थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे स्कूल बस टीचरों को लेकर स्कूल जा रही थी। रामगंगा पुल पर बस को सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन


इस हादसे में चालक मुनेश कुमार यादव निवासी बूजपुर मान थाना मूंढापांडे घायल हो गया। जबकि तीन टीचर सीट से टकराकर जख्मी हो गए। इस हादसे से बस में सवार टीचरों में चीख पुकार मच गई। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई और सरकारी एंबुलेंस आ गई। टीचरों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। जबकि चालक को जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों का कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी में कैसे खुला स्कूल, डीएम ने बैठाई जांच
मुरादाबाद। परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी के बावजूद सूर्यांश पब्लिक स्कूल खुलने और इस स्कूल की बस का एक्सीडेंट होने के मामले को जिला अधिकारी जुहेर बिन सगीर ने गंभीरता से लिया। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया है कि 1 बजकर 45 मिनट पर स्कूल बंद हो गया था।


स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अध्यापकों की ट्रेनिंग रखी गई थी। बस का एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें चालक और अध्यापकों को चोट आई हैं। जिला अधिकारी ने छुट्टी में स्कूल खोलने को गंभीरता से लिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के  निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed