फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Truck collided with bike in Amroha

Road Accident: टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक में फंसी बाइक, चिंगारी निकलने से लगी आग, धू-धू कर जला ट्रक; एक की मौत

Tue, 03 Jan 2023 11:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jan 2023 11:56 AM IST
सार

अमरोहा जिले में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। रगड़ से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। धू धूकर जल रहे ट्रक से कूदकर चालक ने जान बचाई

विज्ञापन
Truck collided with bike in Amroha
हादसे के बाद लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के जोया में सोमवार की रात मुरादाबाद से गजरौला की तरफ जा रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक ट्रक में ही फंस गई। इससे सड़क पर रगड़ लगने की वजह से बाइक से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। इसके बाद ट्रक धू-धू कर जल उठा। 
विज्ञापन


ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। वहीं, घायल बाइक सवार को पुलिस ने जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ये हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली इलाके के गांव नारंगपुर में किसान देवराज सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। छोटा बेटा बिट्टू सोमवार की रात जोया से घर लौट रहे थे। तभी मुरादाबाद की दिशा से आ रहे चावल की भूसी से लदे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक सवार बिट्टू टक्कर लगने के बाद उछल कर दूर जा गिरा। जबकि उसकी बाइक ट्रक में फंस गई। हादसे से अनजान आरोपी चालक ट्रक को दौड़ाता रहा। इस बीच सड़क पर बाइक की रगड़ लगने से निकली चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। जोया टोल प्लाजा के पास पहुंचने से पहले ट्रक धू धू कर जलने लगा। 

आग की लपटें आसमान छूने लगीं। इस दौरान ट्रक चालक ने कूदकर जान बचाई। थोड़ी देर में राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बिट्टू को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में बिट्टू की मौत हो गई। 

उधर सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अग्निकांड में ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। वहीं परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। 


सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी मुझे नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed