फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   troubled scorching sun, the temperature reached above 40

Moradabad News: चिलचिलाती धूप से शहरवासी परेशान, पिछले पांच वर्षों से अधिक तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
troubled scorching sun, the temperature reached above 40
मुरादाबाद। चिलचिलाती धूप की वजह से तापमान पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक हो गया है। सोमवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से चिलचिलाती धूप पड़ रही है। इसकी वजह से दोपहर के समय धूप में निकलना दूभर हो जाता है। शाम तक धूप का यही हाल रहता है। इसकी वजह से अब रात का तापमान भी सामान्य से अधिक हो गया है। वातावरण में नमी भी बहुत कम हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग दिन में जहां एसी और पंखा चलाने लगे हैं तो वहीं रात को भी पंखा चलाना पड़ रहा है। चटख धूप की वजह से आलम यह है कि पिछले पांच वर्षों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान अधिक है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह वातावरण में नमी 40 फीसदी थी, जो शाम को 26 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति दस से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि मंगलवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि बुधवार को स्थानीय हालात की वजह से हल्के बादल छा सकते हैं। धूल भरी हवा चलने का भी अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
2023 40.1 23.7
2022 38.4 22.2
2021 34.4 18.4
2020 30 23.5
2019 38.9 22.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed