फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trouble due to continuous waterlogging on the road connecting many villages of two districts

Moradabad News: दो जिलों के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार जलभराव से परेशानी

Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 10 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Trouble due to continuous waterlogging on the road connecting many villages of two districts
बिलारी। ब्लॉक के रम्पुरा धतरारा गांव में होकर जा रही दो जिलों के अनेक ग्रामों को जोड़ने वाली सड़क पर लगातार जलभराव से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। महिलाएं और छोटे बच्चे अक्सर कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोनिवि और पंचायतराज विभाग के अधिकारी मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील के रम्पुरा धतरारा गांव से मात्र दो किमी दूर संभल जिले का मुबारकपुर गांव है। रम्पुरा धतरारा से मुबारकपुर गांव को जाने वाली सड़क दोनों जनपदों के लगभग दो दर्जन ग्रामों को आपस में जोड़ती है। यह सड़क रम्पुरा धतरारा गांव की आबादी के दक्षिण पश्चिम में होकर जा रही है। आबादी के पश्चिमी कोने पर यह सड़क इतनी नीची है कि लगभग दो वर्ष से इस सड़क पर लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। दोनों जनपदों के सैकड़ों ग्रामीण जहां प्रतिदिन सड़क से होकर गुजरते हैं वहीं क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र भी इसी जलभराव वाली सड़क से होकर जाते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मुरादाबाद मंडल सचिव आशु बालियान ने बताया कि वह दो जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क से जलभराव की समस्या खत्म कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और पंचायतराज विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग ज्ञापन दे चुके हैं। भाकियू मंडल सचिव ने लोनिवि के अवर अभियंता पर आरोप लगाया कि वह कभी-कभी मौके पर आकर सड़क पर जमा पानी तो खिंचवा देते हैं लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं करवा रहे हैं। भाकियू असली के युवा प्रदेश प्रभारी ऋषभ चौधरी ने बताया कि दो जनपदों को जोड़ने वाली इस सड़क को ठीक कराने के लिए वह शीघ्र ही जिलाधिकारी और लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उधर बिलारी ब्लॉक के एडीओ पंचायत शकील अहमद का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय से सफाई कर्मियों का समूह रम्पुरा धतरारा गांव भेजकर सड़क से जलभराव खत्म कराकर विशेष सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed