फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   triveni express derailed in barreilly

इंजन के पहिये उतरे, अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित

Mon, 26 Mar 2018 11:32 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
triveni express derailed in barreilly
त्रिवेणी एक्सप्रेस के पहिये पटरी से उतरे - फोटो : demo pic
त्रिवेणी एक्सप्रेस के रविवार शाम बरेली स्टेशन पहुंचने से पहले इंजन के पहिये उतरने से रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे अप लाइनों पर कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रैक खुलवाकर आवागमन शुरू करवाया। 
विज्ञापन


त्रिवेणी एक्सप्रेस सिंघरौली से बरेली संचालित होती है। ट्रेन का बरेली पहुंचने का निर्धारित समय 12.55 है। रविवार को ट्रेन लेट थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे बरेली स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन के इंजन के पहिये उतर गए। इससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर मुरादाबाद मंडल के डीआरएम एके सिंघल रोजा और मुरादाबाद की टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। डीआरएम के मुताबिक त्रिवेणी एक्सप्रेस यार्ड तक पहुंच गई थी। अचानक इंजन के पहिये उतर गए।
विज्ञापन


ट्रेन की स्पीड धीमी होने के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। डीआरएम के मुताबिक ट्रेन करीब तीन घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। मुरादाबाद आने वाली कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलीव ट्रेन का भी इंजन उतरा, मुरादाबाद से भेजी गई रिलीव ट्रेन- बरेली में त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का पहिया रेलवे लाइन से नीचे उतरने के बाद रोजा से रिलीव ट्रेन (एआरटी) बरेली भेजने के लिए रवाना किया गया लेकिन रोजा में ही रिलीव ट्रेन का पहिया भी रेलवे लाइन से नीचे उतर गया। इसके बाद मुरादाबाद से रिलीव ट्रेन (एआरटी) बरेली भेजी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed