फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Triple talaq given after one month of marriage by taunting less dowry

नगर निगम की लापरवाही ने ली सुतेंद्र की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given after one month of marriage by taunting less dowry
मुरादाबाद। पार्षद की दो चिट्ठियों के बाद भी नगर निगम द्वारा जर्जर पुलिया की अनदेखी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बीमार पेंटर को उपचार को ले जा रहे परिवार का ई-रिक्शा गुजरते समय जर्जर पुलिया धराशायी हो गई और चार सवारों और चालक समेत ई रिक्शा नाले में जा समाया। बाहर निकालने की कोशिशें मुक्कमल होने तक नाले का गंदा पानी पेट में भर जाने से पेंटर की मौत हो गई बाकी परिजन घायल हैं। नगर निगम की आपराधिक लापरवाही जानलेवा बन जाने के बाद नगर आयुक्त ने तत्काल निर्माण और मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

घटना मंगलवार को शहर के वार्ड 30 में दस सराय पुलिस चौकी के पास शिव नगर नेता कालोनी में हुई। कालोनी निवासी सुतेंद्रपाल ठाकुर (40) पेंटर का काम करता था। वह कई दिन से बीमार चल रहा था। मंगलवार को पेंटर की पत्नी सरोज, बेटी निधि और एक पड़ोसी युवक उसे चिकित्सक को दिखाने के लिए ई-रिक्शा से लेकर जा रहे थे। रास्ते में ओमवती राजाराम इंटर कालेज के निकट बनी जर्जर पुलिया पर ई-रिक्शा पहुंची तो पुलिया भरभरा कर टूट गई ।इससे ई-रिक्शा चालक समेत पांचों लोगों नाले में डूब गए । आसपास के लोगों ने सभी को नाले से निकाला, लेकिन तब तक पेंटर की सांसें थम चुकीं थीं। परिजनों का दावा है कि नाले का पानी पेट में भरने से पेंटर की जान गई है। परिजनों ने बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अब कौन करेगा तीन बेटियों की परवरिश
मुरादाबाद। इस हादसे के बाद पीड़ित परिवार की तो सब कुछ ही उजड़ गया है। परिजनों के अनुसार परिवार में पत्नी सरोज के अलावा बेटी काजल (17), छाया (16), निधि (13) है। पेंटर घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। थोड़ा बहुत जो काम मिलता उससे घर चलता था। लॉकडाउन के चलते पेंटर को काम नहीं मिला। साथ ही वह बीमार हो गया। जो कुछ जमा पूंजी थी वह इलाज में लग रही थी। इस घटना के बाद तो परिवार बुरी तरह से टूट गया है। हर किसी की जुबां पर यही सवाल था कि अब इस परिवार की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद ने चार माह में दो बार अधिकारियों को लिखा पत्र
मुरादाबाद। शहर में कोई मंत्री या बड़ा वीआईपी आए तो शहर की टूटीं सड़कें-पुलिया सब बन जाती हैं। आठ मई को मुख्यमंत्री योगी शहर में आए तो नगर निगम ने दिन निकलते ही शहर की कई सड़कें ठीक करा दीं। बिना किसी टेंडर और कुटेशन के यह सब काम हो गए। वहीं, शिव नगर नेता कालोनी की पार्षद ने चार माह में दो बार शिकायती पत्र नगर निगम के अधिकारियों को लिखे, लेकिन अधिकारियों ने पुलिया निर्माण का टेंडर प्रक्रिया में होने की बात कहकर टाल दिया।
वार्ड पार्षद मनोरमा सैनी ने बताया पांच फरवरी और 21 मई को नगर आयुक्त को लिखित में पत्र देकर पुलिया बनवाने का अनुरोध किया गया, लेकिन पुलिया का निर्माण नहीं हुआ। कुछ पहले ही नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पुलिया निर्माण के टैंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
घटना की जानकारी मिली है। घटना बेहद दुखद है। पार्षद के कहने पर इस पुलिया को बनवाने की प्रक्रिया चल रही है। चीफ इंजीनियर ने बताया निर्माण कार्य की लागत अधिक है। इसलिए टेंडर प्रक्रिया से ही निर्माण कार्य होगा। घटना की जांच अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह को दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संजय चौहान, नगर आयुक्त
पार्षद ने इस संबंध में नगर आयुक्त को अवगत कराया है। पार्षद ने इससे उनसे इसके बारे में नहीं बताया था। किसी की मृत्यु के बारे में जानकारी भी नहीं दी । इस संबंध में उन्होंने निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द पुलिया निर्माण के लिए कहा है।
विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed