{"_id":"5e1a2ee28ebc3e87bd3e6fcf","slug":"triple-talaq-case-in-sambhal-moradabad-news-mbd336011415","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के 28 साल बाद दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के 28 साल बाद दे दिया तीन तलाक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव परियावली निवासी महिला को पति ने तीन तलाक दिया है। साथ ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने गांव के जिम्मेदार लोगों से पंचायत कराई लेकिन समझौता नहीं हो सका। अब महिला ने मजबूरन रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के पास अब रहने का ठिकाना नहीं है। वह दर-दर भटक रही है। शनिवार को थाना क्षेत्र के गांव परियावली निवासी 45 वर्षीय बिहारन पत्नी बब्बू ने तीन तलाक और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि पति ने 28 वर्ष पहले उससे दूसरी शादी की थी। जिससे तीन बेटियों का जन्म हुआ। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। महिला का कहना है कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ पति के मकान में रहती है। लेकिन अब कुछ समय से पति और उसकी पहली पत्नी का बेटा राहिल घर से निकालने का प्रयास कर रहे थे। जब विरोध किया तो मारपीट की गई। इस मामले की जानकारी गांव के जिम्मेदार लोगों को दी तो उन्होंने पंचायत करा कर समझौता करा दिया।
महिला का आरोप है कि पति ने बेटे और पुत्रवधु के साथ मिलकर 15 दिसंबर को फिर से मारपीट की और तीन तलाक दे दी। साथ ही घर से निकाल दिया। इस मामले में गांव के जिम्मेदार लोगों से फिर से पंचायत कराई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए तीन तलाक और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक महिला समेत तीन लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।