{"_id":"68e42c0bc5cfbdd0ba0074ab","slug":"trees-fell-on-the-highway-due-to-storm-and-rain-causing-traffic-jam-kanth-news-c-307-1-smbd1005-105336-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंधी-बारिश से हाईवे पर गिरे पेड़, जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंधी-बारिश से हाईवे पर गिरे पेड़, जाम लगा
Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। तेज आंधी के साथ बारिश होने से कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। हाईटेंशन लाइनों में पेड़ की शाखाएं गिरने से ब्रेक डाउन हो गया जिससे कुंदरकी, मैनाठेर, नानपुर, जैतवाड़ा, जलालपुर आदि बिजलीघरों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा।
कुंदरकी बिजलीघर का संचालन तो छह घंटे लगातार ठप रहा है जिसकी वजह से दस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ दया शंकर ने बताया कि विद्युत टीमें पेट्रोलिंग कर फाॅल्टों को दूर कर रही हैं और कुंदरकी में देर शाम तक आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
मुरादाबाद आगरा-हाईवे पर बिस्कुट फैक्टरी के आसपास कई स्थानों पर आंधी के दौरान अनेक पेड़ गिर गए जिसकी वजह से हाईवे पर जाम लग गया और कुछ ही देर में दोनों साइडों से वाहनों की कतारें लग गईं। इस दौरान वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस ने मशीन की मदद से गिरे पेड़ों को सड़क से हटवा दिया जिसके बाद हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुचारु गया।