फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   tree engeineer freinds died in road accident

मुरादाबाद में हादसा, तीन इंजीनियर दोस्तों की मौत

Wed, 09 Dec 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
tree engeineer freinds died in road accident
डींगरपुर-पाकबड़ा रोड पर ग्रोथ सेंटर चौराहे के पास बारातियों की कार बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में दूल्हे के तीन इंजीनियर दोस्तों की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। बारात गजरौला के कुमराला  गांव से कुंदरकी जा रही थी। घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक गजरौला के गांव कुमराला निवासी राघवेंद्र पुत्र सीताराम दिल्ली के कीर्ति नगर की एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। राघवेंद्र की शादी कुंदरकी निवासी राम सिंह की बेटी से तय हुई थी। मंगलवार की रात बारात जा रही थी। बोलेरो कार में दिल्ली से आए राघवेंद्र के इंजीनियर दोस्त जा रहे थे।
विज्ञापन



इनकी कार ग्रोथ सेंटर चौराहे के पास फव्वारे से टकरा कर पलट गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक सोनू फरार हो गया। मृतकों की पहचान सचिन कुमार पुत्र दलजीत यादव निवासी खरवा थाना मायानगर जनपद आजमगढ़, मोहित निवासी बहराइच और अजय मेहता पुत्र सुदामा मेहता निवासी नई दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि घायलों में अमित पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता, निवासी गुमराना थाना गजरौला, भानू पुत्र बेनी प्रसाद पालम कालोनी नई दिल्ली, देवेंद्र पुत्र दीनानाथ निवासी नबावपुरा थाना फतेहपुर अलवा जनपद गाजीपुर, रोहित आनंद पुत्र दिनेश निवासी दरभंगा बिहार हैं। सभी को टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed