फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Travel to Haldwani and Nainital became easier, roadways deployed two additional buses

Moradabad News: हल्द्वानी और नैनीताल का सफर हुआ आसान, रोडवेज ने लगाईं दो अतिरिक्त बसें

Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 14 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Travel to Haldwani and Nainital became easier, roadways deployed two additional buses
रामपुर। पर्यटन सीजन में अब लोग वादियों की तरफ रुख करने लगे हैं। हल्द्वानी और रुद्रपुर की बसों में भीड़ काफी बढ़ने लगी है, ऐसे में रामपुर रोडवेज डिपो ने यात्री अधिक बढ़ने पर दो अतिरिक्त बसें लगाई हैं। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि 25 सवारी से अधिक होने पर अतिरिक्त सेवा चलाई जाएंगी। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 94 बसें संचालित हैं और जल्द ही चार अन्य बसें मिलने के बाद 100 बसों का बेड़ा हो जाएगा। इन बसों से बरेली, कौशांबी, दिल्ली, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में मुसाफिर यात्रा करते हैं। जबकि हल्द्वानी और रुद्रपुर सेवा दो-दो लगी हैं। इन बसों में हल्द्वानी और रुद्रपुर सेवा सुबह आठ बजे के करीब निकलती है, जिससे बसों में मुसाफिरों की संख्या ज्यादा हो जाती है।
विज्ञापन

इस समय पर्यटन सीजन हाेने की वजह से लोग ठंडे प्रदेशों में जाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर उत्तराखंड की वादियों में सैर-सपाटे के लिए लोग ज्यादा निकल रहे हैं। ऐसे में ज्यादा भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अतिरिक्त दो बसें लगाई है। बताया जा रहा है कि यह दो बसें तभी चलेंगी जबकि 25 सवारियों का कोरम पूरा होगा। सवारियां पूरी होने पर तुरंत इन बसों को संचालित कर दिया जाएगा। एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि हल्द्वानी और रुद्रपुर के लिए यात्री ज्यादा होने पर अतिरिक्त सेवा की व्यवस्था है। 25 सवारी होने पर तुरंत बसों को संचालित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed