फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trapped the student by posing as Rahul, brought her home with the certificate, had to return 16 lakhs

प्रेम प्रपंच: राहुल बनकर छात्रा को फंसाया, प्रमाण पत्र संग अपने घर ले आया, परिजनों को लौटाने पड़े 16 लाख

Thu, 04 Sep 2025 10:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 10:01 PM IST
सार

राजस्थान की छात्रा को बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान ठाकुरद्वारा निवासी युवक ने नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद वह छात्रा को 16 लाख रुपये और शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ अपने घर ले आया। परिजनों की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने छापा मारा और छात्रा को बरामद किया।

विज्ञापन
Trapped the student by posing as Rahul, brought her home with the certificate, had to return 16 lakhs
ठाकुरद्वारा पुलिस कर रही जांच - फोटो : Freepik

विस्तार

राजस्थान के पाली जिले की छात्रा को बेंगलुरु में पढ़ाई के दौरान नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र के असलेमपुर निवासी मुस्लिम युवक ने खुद को राहुल बताकर छात्रा से दोस्ती की और उसे अपने घर ले आया। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि युवक उनके घर से 16 लाख रुपये और छात्रा के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी लेकर आया था। पुलिस दबाव के बाद आरोपी के परिजनों ने रुपये और दस्तावेज लौटा दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

बेंगलुरु में दर्ज हुई थी गुमशुदगी
पाली जिले की छात्रा बेंगलुरु में पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि असलेमपुर निवासी युवक ने नाम बदलकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। करीब 22 दिन पहले वह छात्रा को अपने घर ले आया। परिजनों की शिकायत पर बेंगलुरु पुलिस ने तीन सितंबर की शाम आरोपी के घर छापा मारा। तभी युवक छात्रा के साथ छत से कूद गया। इसमें छात्रा घायल हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप, युवक ले आया रुपये और प्रमाण पत्र
बृहस्पतिवार को छात्रा के परिजन कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचे और पुलिस को बताया कि आरोपी छात्रा के घर से 16 लाख रुपये और शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले आया है। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

थाने में लौटाए रुपये और दस्तावेज
शुरुआत में आरोपी के परिजन केवल छह लाख रुपये लेकर थाने पहुंचे और बाकी रकम के लिए समय मांगा लेकिन छात्रा के परिजन अड़े रहे। पुलिस दबाव शाम को आरोपी के परिजन पूरा 16 लाख रुपये और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर थाने पहुंचे और छात्रा के परिजनों को सौंप दिए।

पुलिस और पंचायत की मौजूदगी में हुआ निपटारा
गांव के पूर्व प्रधान अली जान ने पुष्टि की कि छात्रा से लिए गए सभी रुपये और दस्तावेज उसके परिजनों को वापस कर दिए गए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि छात्रा की गुमशुदगी का मुकदमा बेंगलुरु में दर्ज हुआ था। उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते से मामला निपट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed