{"_id":"69d8101bab32b93da80a3d1a","slug":"transport-department-made-513-school-vehicles-online-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-873889-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परिवहन विभाग ने 513 स्कूली वाहनों को किया ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परिवहन विभाग ने 513 स्कूली वाहनों को किया ऑनलाइन
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की जांच के दौरान 513 वाहनों को ऑनलाइन ऑन बोर्ड कर दिया है। इन वाहनों की फिटनेस समेत अन्य जानकारी ऑनलाइन कर दी गई हैं। अभी 87 स्कूली वाहनों का ऑन बोर्ड किया जाना बाकी है। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में सभी वाहनों को ऑनलाइन ऑन बोर्ड कर दिया जाएगा।
जिले में 102 स्कूलों में कुल 600 स्कूली वाहन हैं। परिवहन विभाग के अधिकारी स्कूलों में जाकर वाहनों की जांच कर रहे हैं। इनकी सूची ऑनलाइन ऑन बोर्ड किया जा रहा है। अभी तक 513 स्कूली वाहनों को ऑन बोर्ड किया गया है। इस दौरान स्कूली वाहनों की जांच भी की जा रही है। इसमें करीब 25 से 30 वाहनों में कमी पाई गई हैं। आरटीओ प्रशासन राजेश सिंह का कहना है कि जिन वाहनों में कमी पाई गई उन स्कूलों को नोटिस जारी कर दिया गया है। कहा गया है कि एक सप्ताह में वाहनों की फिटनेस समेत अन्य काम करा लें। अगर इन वाहनों की फिटनेस नहीं कराया गया तो इनकी आरसी निरस्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर यह वाहन सड़कों पर बिना फिटनेस के पाए गए तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
00
स्कूली वाहनों में यह होना अनिवार्य
-सीसीटीवी, जीपीएस, अग्निशमन यंत्र, स्पीड गवर्नर, फर्स्ट एड बॉक्ट, आपातकालीन निकास द्वार, स्कूल का नाम, परिवहन विभाग का हेल्पलाइन नंबर, रेस्ट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप आदि उपकरण होना अनिवार्य है।