फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Transfer of many officers, employees in the division including both RTOs in the Transport Department

परिवहन विभाग में दोनों आरटीओ समेत मंडल में कई अधिकारियों, कर्मचारियों के तबादले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Transfer of many officers, employees in the division including both RTOs in the Transport Department
मुरादाबाद। परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। मुरादाबाद मंडल में आरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन दोनों को बदला गया है। इसके अलावा मुरादाबाद और अमरोहा के दो एआरटीओ कई अधिकारी और कर्मचारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। इनमें से अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय में मुरादाबाद में ही तैनात हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद के आरटीओ प्रर्वतन कमल प्रसाद गुप्ता का तबादला बरेली किया गया है। उन्हें बरेली में आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। कमल प्रसाद मुरादाबाद में एक जुलाई 2017 से तैनात थे। उनके स्थान पर हाल ही में प्रोन्नत हुए राकेंद्र सिंह को यहां भेजा गया है। उन्होंने यहां पहुंचकर चार्ज भी ले लिया है। मुरादाबाद के आरटीओ प्रशासन आरआर सोनी का तबादला झांसी में इसी पद पर किया गया है। उन्हें जिले में तैनाती पाए तीन साल हो गए थे। उनके स्थान पर मुख्यालय से भीमसेन सिंह को मुरादाबाद का नया एआरटीओ प्रशासन बनाया गया है।
विज्ञापन

हाल में ही प्रोन्नत हुए मुरादाबाद के संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अरविंद कुमार सिंह को उन्नाव का एआरटीओ प्रर्वतन बनाया गया है। उनके स्थान पर अजय तिवारी को भेजा गया है ये उनकी पहली विभागीय पोस्टिंग है। मुरादाबाद के एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज को कानपुर में भेजा गया है, फिलहाल उनका कार्य संभल के एआरटीओ अम्बरीश कुमार देख रहे हैं। यात्रीकर अधीक्षक होरीलाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें शाहजहांपुर भेजा गया है। हालांकि उन्हें अभी करीब एक साल ही जिले में हुआ था। उनके स्थान पर बरेली से अनिल कुमार को यहां भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन अमरोहा आदित्य त्रिपाठी को इसी पद पर उन्नाव भेजा गया है, उनके स्थान पर श्रावस्ती के एआरटीओ प्रशासन नरेश वर्मा को अमरोहा में इसी पद पर भेजा गया है। सिद्धार्थ नगर के एआरटीओ प्रवर्तन प्रवेश कुमार सरोज संभल के नए एआरटीओ प्रशासन होंगे। अब तक संभल में एआरटीओ प्रशासन का पद खाली चल रहा था। यहां के एआरटीओ प्रवर्तन अम्बरीश कुमार पर ही एआरटीओ प्रशासन का चार्ज था। अधिकारियों के अलावा कई कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। मुरादाबाद में सात कर्मियों के भी तबादले दूसरे जिलों में हुए हैं। हालांकि अभी केवल एक को ही उनके स्थान पर यहां भेजा है। मंडल के अन्य जिलों में भी तबादले हुए हैं। ये कर्मचारी भी कई साल से जिले में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed