फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trains running late due to fog, passengers worried

Moradabad News: कोहरे के कारण घंटों लेट चल रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Trains running late due to fog, passengers worried
मुरादाबाद। कोहरे का कहर बदस्तूर जारी है। कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के चलते शनिवार की रात बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, जालंधर सिटी-अयोध्या एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें तीन घंटे देरी से पहुंचीं। इसी प्रकार कई अन्य ट्रेनें कोहरे के चलते प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से से ही घना कोहरा छा गया था। इसके कारण शनिवार को भी एक दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। रेलवे के अनुसार माल्दा टाउन वीकली एक्सप्रेस दो घंटे आठ मिनट लेट से चल रही थी। मेरठ राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन भी दो घंटे 48 मिनट देर से स्टेशन पर पहुंची। बरेली इंटरसिटी तीन घंटे चार मिनट देरी से आई।
विज्ञापन

मुज्जफरनगर-राप्ती गंगा एक्सप्रेस दो घंटे 53 मिनट लेट थी। देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस समय से स्टेशन पर पहुंची। जालंधर सिटी-अयोध्या एक्सप्रेस तीन घंटे 31 मिनट देरी से आई। गरीब रथ स्पेशल तीन घंटे 24 मिनट लेट रही। इस दौरान स्टेशन पर यात्री ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे चार मिनट देरी से आने के कारण यात्री परेशान हो गए। चंडीगढ़ सुपर फास्ट एक्सप्रेस, सरयू जमुना एक्सप्रेस भी एक से डेढ़ घंटे देरी से चल रही थी। हिमगिरी जम्मू तवी भी एक घंटे और श्रमजीवी एक्सप्रेस भी एक घंटे 50 मिनट देरी से आई। कई ट्रेनों के देरी से चलने के कारण अधिकारियों के लिए समय सारिणी दुरुस्त करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed