Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Training provided to 125 farmers from Scheduled Castes

Moradabad News: अनुसूचित जाति के 125 किसानों को दिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Training provided to 125 farmers from Scheduled Castes
कांठ। शनिवार को छजलैट ब्लॉक के गांव महमूदपुर माफी में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने पूसा के सहयोग से अनुसूचित जाति उप-योजना (एससीएसपी) के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 125 किसानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने के साथ ही खेती में उपयोगी सामग्री निशुल्क वितरित की गई।
विज्ञापन

आईएआरआई के वैज्ञानिकों ने किसानों को फसल उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। साथ ही खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कर उनके समाधान बताए। कार्यक्रम में किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गेहूं की एचडी-2967 किस्म के बीज, सब्जियों के बीज की किट, छाते, टॉर्च, खुरपी, दरांती, फावड़े, तिरपाल आदि विभिन्न कृषि उपयोगी सामग्री निशुल्क प्रदान की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएआरआई के एग्रोनॉमी विभाग के वैज्ञानिक डॉ. दिनेश कुमार ने की। इस दौरान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नफीस अहमद, डॉ. टीकम, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मंजू नाथ, फोटो लैब कर्मचारी हीरा लाल, एससीएसपी कार्यालय के कर्मचारी सोमी, जितेंद्र, ग्राम पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि दिनेश कुमार, महेश बिश्नोई उर्फ गब्बर व अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed