फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Trainee constable to adopt unmarried woman's child, family asks for 24 hours time

UP: सिपाही से दोस्ती... युवती ने बच्चे को दिया जन्म, कार्रवाई के डर से दोनों को अपनाएगा, परिजनों ने मांगा समय

Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 01:50 AM IST
सार

फिरोजाबाद में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है। इसके बाद उसके परिजन एसपी सिटी से मिले और युवती व उसके बच्चे को अपनाने का वादा किया। परिजनों ने डीएनए टेस्ट की मांग के साथ समय मांगा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डीएनए जांच, कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Trainee constable to adopt unmarried woman's child, family asks for 24 hours time
जांच कर रही पुलिस - फोटो : AI

विस्तार

फिरोजाबाद में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु सिपाही पर प्राथमिकी दर्ज होते ही उसके परिजन और रिश्तेदारों के तेवर नरम पड़ गए। शुक्रवार को उन्होंने एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह से मुलाकात की और वादा किया है कि प्रशिक्षु सिपाही युवती और उसके बच्चे को अपना लेगा।

विज्ञापन


इसके लिए उन्हें 24 घंटे का समय दिया जाए। इसके बाद ही पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई का निर्णय लेगी। मझोला क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने मझोला थाने में 24 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात अमरोहा के डिडौली थानाक्षेत्र के कुआंखेड़ा निवासी अनीत से हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। अनीत ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। इस बीच वह गर्भवती हो गई थी। आरोपी और उसके मौसेरे भाई जीवन और सुनील ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवा खिला दी थी लेकिन दवा कराने के बाद भी उसे गर्भपात नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीत का चयन पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर हो गया और वह जून में ट्रेनिंग करने फिरोजाबाद चला गया था। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद 12 नवंबर को पीड़िता प्रशिक्षु सिपाही के घर चली गई और 26 नवंबर को अमरोहा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था।

इसके बाद अनीत और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर युवती और उसके बच्चे को उसके पिता के घर छोड़ दिया था। इसके अलावा अनीत बच्चे को भी अपनाने से इन्कार कर दिया था। प्राथमिकी में अनीत के अलावा, उसके मां-बाप, बहन, भाई और रिश्तेदार भी आरोपी बनाए गए हैं।

प्रशिक्षु सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर फिरोजाबाद भेजने की तैयारी की जा रही थी कि शुक्रवार को अनीत के पिता, अपने रिश्तेदारों के साथ एसपी सिटी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने डीएनए टेस्ट कराने की मांग रखी।

एसपी सिटी ने उन्हें बताया कि डीएनए टेस्ट तो कराएंगे ही साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि अनीत ने युवती को मिलने के लिए मुरादाबाद बुलाया था या नहीं, दोनों के बीच हुई बातचीत की भी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी।


इसके बाद अनीत के परिजन और रिश्तेदार बोले कि अनीत युवती और उसके बच्चे को अपना लेगा। उन्हें 24 घंटे दे दिए जाएंगे। इसके बाद ही आगे कार्रवाई की जाए। एसपी सिटी ने बताया कि शुक्रवार को प्रशिक्षु सिपाही के परिजन मिलने आए थे। उन्होंने 24 घंटे का समय मांगा है। अगर वह बच्चे को नहीं अपनाते हैं तो कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed