{"_id":"5d1fb40e8ebc3e3cec4fe7a7","slug":"train-stoped-due-to-heavy-water-on-track-in-mordabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेन संचालन बाधित, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: ट्रैक पर भरा पानी, ट्रेन संचालन बाधित, यात्री परेशान
Sat, 06 Jul 2019 04:27 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 04:27 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक पर पानी भरने से ट्रेन बाधित
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल में बारिश से जगह-जगह ट्रैक पर पानी भर गया। जिससे एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसके अलावा पेड़ गिरने से ओएचई सप्लाई भी बंद हो गई। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे से बारिश शुरू हो गई थी। जिससे मुरादाबाद रेल मंडल में मुरादाबाद यार्ड, डिबाई रेलवे स्टेशन समेत दस से ज्यादा जगह ट्रैक पर पानी आ गया था। जिससे ट्रेन संचालन बाधित हो गया।
विज्ञापन
इसके अलावा हापुड़ में बारिश और तेज हवा चलने से ओएचई लाइन और पोल झुक गया। जिसकी वजह से अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन बीच में ही रोक दी गई। खंभा और लाइन ठीक करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एक मालगाड़ी भी बीच में ही खड़ी रही। करना के पास बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। जिसकी वजह से ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। लाइन ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा ट्रैक पर भरा पानी निकाला गया। जब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मुरादाबाद से सहारनपुर, मुरादाबाद से गाजियाबाद और मुरादाबाद से बरेली के बीच सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बारिश होती रही। मंडल के स्टेशन पर भी बारिश होने से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ी।
विज्ञापन