Railway: रक्षाबंधन से 18 दिन पहले ही रानीखेत और श्रमजीवी में सभी सीटें फुल, अधिकांश में मिल रहा वेटिंग टिकट
रक्षाबंधन के 18 दिन पहले से अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कुछ ट्रेनों में अभी भी सीटें उपलब्ध हैं। ट्रेनों में स्पेशल कोच भी जोड़े जा रहे हैं। जिससे की यात्रियों को परेशानी न हो।
विस्तार
रक्षाबंधन से 18 दिन पहले ही मुख्य रूटों पर ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। 17 व 18 अगस्त को रानीखेत, श्रमजीवी, पद्मावत, काशी विश्वनाथ, लखनऊ मेल आदि महत्वपूर्ण ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। लखनऊ, पंजाब, दिल्ली, बनारस, मेरठ आदि शहरों को जाने के लिए कंफर्म टिकट की किल्लत होने लगी है।
बेहद कम ट्रेनों में ही विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें भी वंदे भारत, डबल डेकर, राजधानी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं। मुरादाबाद स्टेशन से 18 व 19 अगस्त के लिए विभिन्न ट्रेनों में करीब 2200 लोगों की बुकिंग है। इसके अलावा जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले पैसेंजर भी रहेंगे।
रक्षाबंधन पर मुरादाबाद से ज्यादातर यात्री दिल्ली, मेरठ, बरेली, लखनऊ, बनारस, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, हरिद्वार आदि जाने के लिए बुकिंग कराते हैं। जिन ट्रेनों में विकल्प उपलब्ध हैं, उनके आने का समय रात या भोर में है, जबकि अधिकांश यात्री दिन में आठ बजे के बाद की ट्रेनें तलाश कर रहे हैं।
सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कुछ ट्रेनों में सभी क्लास में सीटें उपलब्ध हैं। ट्रेनों में स्पेशल कोच भी जोड़े जा रहे हैं।
लखनऊ के लिए
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
22546 वंदेभारत एक्सप्रेस
15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस
15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस
12584 डबल डेकर एक्सप्रेस
04652 क्लोन एक्सप्रेस
दिल्ली के लिए
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
04652 क्लोन एक्सप्रेस
14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस
14321 आला हजरत एक्सप्रेस
20503 राजधानी एक्सप्रेस
22419 सुहेलदेव एक्सप्रेस