फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   train oprations disturbe in moradabad

वाह री रेल, कहीं सिगनल ठप, कहीं इंजन फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
train oprations disturbe in moradabad
मुरादाबाद। रेलवे महकमें में कमियां दूर नहीं हो रहीं। रोजाना कहीं इंजन फेल होने, सिग्नल में दिक्कत की वजह से गाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया जा रहा है। मंगलवार को भी मंडल में कई स्थानों पर अव्यवस्था के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। राजा के सहसपुर स्टेशन पर ट्रेनों का इंजन फेल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद से संभल हातिम सराय जा रही थी। राजा का सहसपुर रेलवे स्टेशन पर साढ़े बारह बजे इंजन जवाब दे गया। जिसकी वजह से ट्रेन रुक गई। चालक ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में देने के साथ ही इंजन स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद दूसरे इंजन की मांग की गई। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन रवाना की गई। इसकी वजह से संभल से मुरादाबाद आने वाली ट्रेन भी तीन घंटे लेट हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल के लक्सर के पास गेट संख्या 03 सी पर बुधवार सुबह पौने ग्यारह बजे ट्रक का एक्सल टूट गया। जिसकी वजह से ट्रक रेलवे क्रासिंग पर भी रुक गया। गेटमैन फाटक बंद नहीं कर पाया। गेटमैन की सूचना पर नई दिल्ली देहरादून शताब्दी को बीच में ही रोक दिया गया। रेलवे क्रासिंग पर से ट्रक हटाया गया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed