{"_id":"5d279e6a8ebc3e6cae4ee645","slug":"train-block-city-news-mbd314668775","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: 17 जुलाई तक बाधित रहेगा दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: 17 जुलाई तक बाधित रहेगा दिल्ली लखनऊ रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन
Fri, 12 Jul 2019 05:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर वाशेबल एप्रेन का मरम्मत और सुधार कार्य 17 जुलाई तक चलेगा। ये कार्य 25 जून से चल रहा है। 12 जुलाई तक पूरा किया जाना था। जिसकी वजह से 20 जोड़ी ट्रेनें बारह जुलाई तक रद्द की गई थी। अब इन ट्रेनों का निरस्तीकरण बढ़ा दिया गया है। जिसकी वजह से दिल्ली- लखनऊ और लखनऊ- सहारनपुर, लखनऊ- देहरादून रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण 17 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
मालदा टाउन आनंद विहार (14003) एक्सप्रेस 16 जुलाई तक, आनंद विहार मालदा टाउन (14004) एक्सप्रेस चौदह जुलाई, बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी। अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 13 और 16 जुलाई तक रद्द रहेगी। प्रयाग बरेली पैसेंजर 14 से 18 जुलाई तक, बरेली प्रयाग पैसेंजर 13 से 17 जुलाई तक, लखनऊ सहारनपुर (अप व डाउन ) 13 से 17 जुलाई तक, प्रयाग घाट पैसेंजर अप व डाउन 13 से 17 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ ट्रेनें 13 से 17 जुलाई के बीच परिवर्तित रेल मार्गों से गुजारी जाएंगी। जय नगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस बरास्ता बुढ़वल सीतापुर सिटी से रोजा होकर जाएगी। जबकि इसी रास्ता से वापस आएगी। पोरबंदर एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है।
विज्ञापन