{"_id":"66a2faf0997910fb930be279","slug":"traders-scared-by-the-threat-of-action-met-the-mayor-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-445941-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कार्रवाई की चेतावनी से सहमे व्यापारी, मेयर से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कार्रवाई की चेतावनी से सहमे व्यापारी, मेयर से मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद।
व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुड़े जीएमडी ताड़ीखाना के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मेयर से मुलाकात की। आरोप लगाया कि नगर निगम ने स्मार्ट सिटी बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह दुकानों पर बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने नगर निगम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस मामले में व्यापारी डीएम से मुलाकात कर कार्रवाई रोकने की मांग करेंगे।
व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुड़े जीएमडी रोड ताड़ीखाना के व्यापारियों ने मेयर विनोद अग्रवाल से मुलाकात की। कहा कि नगर निगम अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। नगर निगम के अधिकारी चेतावनी देकर गए हैं कि ताड़ीखाना रोड के व्यापारी खुद अपनी दुकानें तोड़ लें, अन्यथा शुक्रवार की सुबह 10 बजे से दुकानों पर बुलडोजर चलेगा।
मेयर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि निगम द्वारा किसी भी व्यापारी पर उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। इस संबंध में व्यापारियों ने डीएम से कार्रवाई रोकने की मांग की है। सुरक्षा फोरम के महामंत्री नितिन राज ने बताया कि मेयर ने डीएम से वार्ता की है, लेकिन व्यापारी खुद डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जीएमडी रोड ताड़ीखाना बाजार लगभग 60-70 साल पुराना है। दुकानदारों ने रोड पर कोई अतिक्रमण नहीं किया है। सभी दुकानदारों की रजिस्ट्री के कागजात हैं। रजिस्ट्री के मुताबिक व्यापारियों ने निर्माण कराया है। जीएमडी रोड पर लगभग सभी व्यापारी मध्यम वर्गीय व निम्न वर्ग के दुकानदार हैं। इस दौरान तमाम दुकानदार मौजूद रहे।