{"_id":"66317bd90a022475b206e4b4","slug":"traders-raised-demand-for-representation-in-legislative-council-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-117855-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: व्यापारियों ने विधान परिषद में प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: व्यापारियों ने विधान परिषद में प्रतिनिधित्व देने की मांग उठाई
विज्ञापन
मंडी धनौरा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की बैठक में सरकार से विधान परिषद में व्यापारियों को प्रतिनिधित्व देने की मांग की गई है। व्यापारियों का कहना था कि जिस प्रकार शिक्षक, स्नातक व ग्राम प्रधान आदि का प्रतिनिधि विधान परिषद में होता है। उसी प्रकार व्यापारियों का भी प्रतिनिधि विधान परिषद में होना चाहिए।
प्रशांक त्यागी के आवास पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि किसी भी सरकार में व्यापारियों की बेहद अहम भूमिका होती है। सरकार को भी व्यापारियों को प्रतिनिधित्व का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक, स्नातक व लोकल बॉडी के विधान परिषद सदस्यों का चुनाव होता है। उसी प्रकार दो मंडलों से पंजीकृत व्यापारियों का एक प्रतिनिधि विधान परिषद में होना आवश्यक है। ताकि वह व्यापारियों की समस्याओं व मांगों को सही तरीके से सरकार के समक्ष उठा सके। बैठक में व्यापारियों से अपील की गई कि वे व्यापार में पूरी ईमानदारी से बरतें। बैठक में नगर के भीतर व बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या पर रोष व्यक्त किया गया। व्यापारियों का कहना था कि अतिक्रमण की वजह से ही नगर में व्यापार कम होता जा रहा है।
इस अवसर पर अनिल जैन, नीरज सिंहल, अनुज अरोरा, कौशल जैन, पंकज सिंहल, गौरव रस्तोगी, कृष्ण कुमार गर्ग, विजय रस्तोगी, शरद गर्ग, हिमांशु गर्ग, सुरजीत अरोड़ा, चंदन अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- -