{"_id":"688bd8e6fc96cea0d20cfcc0","slug":"traders-demanded-the-suspension-of-the-mandi-secretary-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-698960-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: व्यापारियों ने मंडी सचिव के निलंबन की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: व्यापारियों ने मंडी सचिव के निलंबन की मांग उठाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। संयुक्त व्यापार मंडल ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव के कारण ही चेतन की जान चली गई। इस मामले में प्रदेश सरकार से व्यापारियों ने मंडी सचिव को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
संयुक्त व्यापार मंडल की एक आपात बैठक दीवान का बाजार स्थित कैंप कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी ने बताया कि वर्तमान समय में दुकानें सड़क से सवा मीटर नीचे हो गई हैं। दुकानें जर्जर हालत में हैं। व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि मंडी सचिव ने विधायक से अभद्र ढंग से बात की। उन्होंने किसी समस्या के लिए सभापति से बात करने की बात कही। जब व्यापारी सचिव से ऑफिस में मिलने गए तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। मंडी सचिव की कार्यप्रणाली और उत्पीड़न के कारण चेतन की जान चली गई। व्यापार मंडल ने मंडी सचिव संजीव कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने की मांग की है। इस मामले में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस दौरान सुप्रीत खन्ना, राजेंद्र गुप्ता, मनी आनंद, विशाल अग्रवाल, सैयद यूसुफ राजा, विकास, आकाश, शुभम यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो