{"_id":"69f6642302a2250cca09716c","slug":"traders-create-ruckus-over-placing-of-municipal-corporations-stall-in-front-of-kotwali-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115023-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोतवाली के सामने नगर पालिका का खोखा रखने पर व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोतवाली के सामने नगर पालिका का खोखा रखने पर व्यापारियों का हंगामा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर पालिका परिषद ने शनिवार को कोतवाली के सामने स्थित जमीन को अपना बताकर खोखा रखने का प्रयास किया तो व्यापारियों ने इसका विरोध किया। जिस पर नगर पालिका ने खोखा हटवा लिया। बाद में व्यापारियों ने कोतवाली में पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। उनपर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया।
अध्यक्ष मोहम्मद इरफान सैफी ने आरोप को गलत बताया है। अध्यक्ष का कहना है कि वर्ष 1982- 83 में नगरपालिका ने कोतवाली के सामने गाटा संख्या 51 में दो लोगों को खोखा रखने के लिए भूमि आवंटित की थी लेकिन कुछ लोगों ने किसी दूसरे व्यक्ति से नगर पालिका की भूमि के पीछे जमीन खरीदी और आगे की भूमि पर कब्जा कर लिया। नगर पालिका की भूमि पर निर्माण के नक्शे के लिए आवेदन किया गया तो नगर पालिका ने नक्शा स्वीकृत नहीं किया। अपनी भूमि पर शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे कर्मचारी खोखा लेकर पहुंचे लेकिन कुछ लोगों के विरोध के चलते कर्मचारी खोखा लेकर वापस आ गए। उनका कहना है कि अधिशासी अधिकारी ने इस मामले में एसडीएम को अवगत करा दिया है। अपनी भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की गई है।
उधर नगर पालिका के खोखा रखने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में व्यापारी और भाजपा नेता दीपक वाल्मीकि, पवन पुष्पद आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पहले कोतवाली में पहुंचकर संजय सिंघल और अवनीश सिंघल की ओर से अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी। उन पर अपने कर्मचारियों के माध्यम से 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यह जमीन उनकी है। पहले से ही इस पर निर्माण था जो बारिश में टपक रहा था। इस कारण से दोबारा बनवाने के लिए उसे तोड़ा गया था। उनकी भूमि पर नगर पालिका ने अवैध रूप से खोखा रखकर कब्जे का प्रयास किया। उधर, एसडीएम प्रीति सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष उनके पास आए थे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने उनसे भूमि को अपना होना बताया है। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा है कि वह कोतवाली के सामने गाटा संख्या 51 की भूमि की पैमाइश करवा लें।