{"_id":"6513b0a7759d26da4f03fb76","slug":"tractor-hits-bike-fierce-fight-between-two-parties-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट; कई घायल
Wed, 27 Sep 2023 10:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आयुध निर्माणी गेट के पास गणेश मूर्ति विसर्जन करके आ रहे ट्रैक्टर सवार युवकों ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर बाइक को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद दो पक्षों में जमकर लात घूसे चले। इस विवाद में कई युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी ने इस मामले को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रैक्टर द्वारा एक बाइक को टक्कर मारी गई है। जांच में पता चला है कि उक्त घटना क्रम दिनांक 25 सितंबर की शाम की थाना मुरादनगर क्षेत्र की है। जिसमें मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले को शांत कराया था और जो जाम की स्थित रोड पर बन रही थी उसको खुलवाया था। वादी पक्ष ने कोई तहरीर न देकर दोनों पक्षों का समझौतानामा दिया था। अगर प्रकरण में कोई तहरीर प्राप्त होती है तो अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन