{"_id":"6026e7238ebc3e1dcd5a92cf","slug":"tractor-driver-died-in-accident-city-news-mbd379405559","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्सी टूटने से ट्रैक्टर पर गिरीं धान की बोरियां, दबकर चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्सी टूटने से ट्रैक्टर पर गिरीं धान की बोरियां, दबकर चालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे धान की बोरियों में दबकर ट्रैक्टर चालक और मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय दोनों धान की बोरियां ट्राली में लाद कर रामपुर के बिलासपुर जा रहे थे। इसी दौरान रस्सी टूट गई और बोरियां ट्रैक्टर पर गिरी तो चालक और मजदूर दब गए थे। इस हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरियां हटाकर दोनों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। लेकिन उससे पहले ही दोनों की सांसें थम चुकी थीं।
कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान आलम (25) निवासी इब्राहीमपुर थाना बिलारी और दूसरे मृतक की पहचान किशन लाल(40) निवासी सफीलपुर थाना बिलारी के रूप में हुई है। आलम ट्रैक्टर चालक रहा था, जबकि किशन मेहनत मजदूरी करता था। गुरुवार रात तीन बजे को शुक्रवार सुबह सुबह करीब तीन बजे आलम और किशन ट्रैक्टर ट्राली में धान की बोरियां लादकर बिलासपुर जा रहे थे। कटघर थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास ट्राली में बंधी रस्सी टूट गई। जिससे धान की बोरियां ट्रैक्टर पर गिर गईं। बोरियाें में चालक आलम और उसके बराबर में बैठे किशन लाल दब गए। हाईवे पर बोरियां गिरने से अन्य वाहन भी रुक गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बोरियों हटाकर किशन लाल और आलम को निकाल लिया। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। भिजवा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनाें को मृत घोषित कर दिया। चालक की जेब में मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। खबर मिलने पर परिजन भी आ गए। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।