{"_id":"663d6b71d9ec8e0be0087287","slug":"tractor-and-dcm-collided-on-the-highway-moradabad-news-c-281-1-smbd1012-100242-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हाईवे पर ट्रैक्टर और डीसीएम टकराई, एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हाईवे पर ट्रैक्टर और डीसीएम टकराई, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादबाद)।
मुरादाबाद-रामपुर बाईपास पर बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उमरी सब्जीपुर गांव के सामने डीसीएम और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।
उमरी सब्जीपुर गांव के पास बाबा नींब करौरी आश्रम के सामने एनएचएआई के कर्मचारी ट्रैक्टर से पानी का टैंक लगाकर पेड़ पौधों की सिंचाई कर रहे थे। दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जुड़े पानी के टैंक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रैक्टर और पानी के टैंक अलग हो गए। एनएचएआई की टीम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डीसीएम से निकालकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान डीसीएम चालक अंसार निवासी रौंडा झौंडा थाना मूंडापांडे की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक यशपाल सहित चार लोगों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से थाने भेजा है।