{"_id":"5df000fd8ebc3e881d0f89ad","slug":"track-fractrue-city-news-mbd332395416","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवानपुर में चटकी पटरी से गुजरती रही ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवानपुर में चटकी पटरी से गुजरती रही ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सर्दी की दस्तक, तापमान में उतार-चढ़ाव का रेल पटरियों पर बुरा असर पड़ रहा है। सोमवार को बालामऊ और बघौली में रेल पटरियों के चटकने के बाद मंगलवार को अगवानपुर स्टेशन के पास रेल पटरी देर रात चटक गई। ठीक समय पर जानकारी नहीं होने से कुछ ट्रेनें चटकी पटरी से गुजर भी गईं। सुबह करीब साढ़े सात बजे पटरी असुरक्षित सामने आने के बाद मरम्मत के काम शुरू हुए। इस दौरान लूप लाइन से यात्री ट्रेनों को गुजारा गया। बाद में 30 किमी प्रति घंटे के कॉशन पर ट्रेनों का यातायात शुरू किया गया।
अगवानपुर के असिस्टेंट स्टेशन मास्टर राहुल ने मंडल नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी कि स्टेशन के पास किमी संख्या 1409/22-20 पर डाउन लाइन पर पटरी चटकी है। इसके बाद मुरादाबाद के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लूप लाइन की मदद से ट्रेनों का संचालन जारी रखते हुए मरम्मत के काम शुरू कराए गए। करीब 8.40 बजे इंजीनियरिंग टीम ने ट्रैक की मरम्मत के काम पूरे करा लिए। इसके बाद यहां 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाकर एहतियातन ट्रेनों को गुजारा गया। बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह लखनऊ रूट पर बालामऊ और बघौली स्टेशनों के पास रेल पटरियां चटकी मिलीं थीं।