{"_id":"5df690c38ebc3e879d41ec04","slug":"track-factured-in-three-spots-in-amroha-city-news-mbd332971858","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा रूट पर तीन जगह पटरी चटकी, यात्री ट्रेनें अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा रूट पर तीन जगह पटरी चटकी, यात्री ट्रेनें अटकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अमरोहा से खरखौदा स्टेशन के बीच बीते चौबीस घंटे में तीन जगह पटरी चटकने के बाद कई यात्री ट्रेनें अटकी रही। इंजीनियरिंग विभाग ने चटकी पटरी दुरुस्त कराने के बाद कॉशन पर ट्रेनों का संचालन किया। पटरी चटकने से नौचंदी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, फैजाबाद एक्सप्रेस, भुज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे खड़ी रही थी।
कीमैन अनिल कुमार ने रविवार सुबह 7.10 बजे अमरोहा स्टेशन मास्टर को बताया कि कैलासा स्टेशन के पास पटरी चटकी देखी गई है। किमी संख्या 22/21-23 के बीच इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत के काम शुरू कराए। करीब आठ बजे तक मरम्मत पूरी होने के बाद यहां 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाया गया। पटरी चटकने की घटनाएं सर्दी की शुरुआत होते ही अचानक बढ़ गई है। इसकी वजह से हादसे की आशंका बनी हुई है।
यह ट्रेनें हुई प्रभावित
15273 रक्सौल दिल्ली सत्याग्रह एक्सप्रेस 55 मिनट
14511 नौचंदी एक्सप्रेस 60 मिनट
14205 फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस 65 मिनट
15011 लखनऊ जंक्शन से चंडीगढ़ एक्सप्रेस 70 मिनट
14315 इंटरसिटी एक्सप्रेस 85 मिनट
13257 जन साधारण एक्सप्रेस 50 मिनट
14321 बरेली भुज एक्सप्रेस 50 मिनट
चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने की पुष्टि नहीं
अमरोहा और कैलसा स्टेशनों के बीच पेट्रोल मैन निकुल कुमार ने किमी संख्या 29/15-17 के बीच पटरी चटकी देखने के बाद नियंत्रण कक्ष को जानकारी भेजी। चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने की पुष्टि नहीं की गई। यहां इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत के काम पूरे कराने के बाद 30 किमी प्रति घंटे के कॉशन पर एहतियातन ट्रेनों का संचालन किया।
विज्ञापन
30 किमी के कॉशन पर चलाईं ट्रेनें
अमरोहा रूट पर खरखौदा स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब सात बजे पटरी चटकने के बाद पेट्रोल मैन इस्लाम खान ने नियंत्रण कक्ष को सूचना भेजी। यह घटना किमी संख्या 80/09-10 के बीच हुई। करीब साढ़े आठ बजे तक मरम्मत के काम पूरे कराए गए। इसके बाद 30 किमी प्रति घंटे का कॉशन लगाया गया।