{"_id":"67ba2cb10f9b51a5c30a0a14","slug":"tourist-visa-given-on-the-pretext-of-working-three-lakhs-cheated-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-588648-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वर्किंग बताकर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, तीन लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वर्किंग बताकर थमा दिया टूरिस्ट वीजा, तीन लाख ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के धारक नगला निवासी सचिन को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने वर्किंग वीजा बताकर उसे टूरिस्ट वीजा थमा दिया और आर्मेनिया देश भिजवा दिया। 72 दिन बाद युवक वापस आया और आरोपी से रकम मांगी तो उसके साथ मारपीट की गई।सचिन ने भगतपुर के उदावाला निवासी अनीस अहमद और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अनीस ने उसे झांसा दिया था कि वह आर्मेनिया में उसकी नौकरी लगवा देगा। वहां चिप्स और चॉकलेट की पैकिंग का काम मिलेगा। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग तारीख में तीन लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने वर्किंग वीजा बताकर टूरिस्ट वीजा थमा दिया।
27 अगस्त 2024 को उसे आर्मेनिया भेज दिया। वहां आरोपी अनीस ने एक ब्रोकर को उसे बेच दिया। इसके बाद उससे 12-12 घंटे मजदूरी कराई। 72 दिन बाद सचिन अपने परिजनों से पैसे मंगवाकर किसी तरह विदेश से लौट आया। इसके बाद उसने अनीस से बात की और अपनी रकम मांगी तो उसने रकम वापस करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पांच जनवरी 2025 को आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसके घर में घुस आया और मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर सभी भाग निकले। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।