फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Took a pledge to follow the ideals given by Maharana Pratap

Moradabad News: महाराणा प्रताप के बताए आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the ideals given by Maharana Pratap
बिलारी। क्षत्रिय समाज की ओर से शनिवार सुबह नगर में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान महाराणा प्रताप को याद किया और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सुबह में नगर के पौड़ाखेड़ा मंदिर सभागार में बड़ी संख्या में नगर और देहात इलाके से आए क्षत्रिय समाज के लोग इकट्ठा हुए और समारोह आयोजित कर महराणा प्रताप की जयंती मनाई। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान से संबंधित अनेक प्रसंग सुनाए। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप को वीरता, पराक्रम और त्याग का प्रतीक बताया। पौड़ाखेड़ा मंदिर से क्षत्रिय समाज के लोग अपने हाथों में महाराणा प्रताप की जयंती का बैनर लेकर जुलूस के रूप में नगर में हाईवे स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचे। यहां सभी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखने और महाराणा प्रताप के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाकुर डंबर सिंह, संजय राणा, बिजेंद्र चौहान, पवन ठाकुर, मनोज ठाकुर, अजय ठाकुर, सौरभ ठाकुर, अनिल ठाकुर, पंकज चौहान, धर्मेंद्र गांधी, संजीव ठाकुर, बीनू ठाकुर,रामवीर सिंह, राकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, अरुण राघव, अभिषेक राठौर, अमरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित सिंह,डा. अरुण राघव, सूरजभान भदौरिया, दुष्यंत चौहान, युवराज सिंह,गजेंद्र सिंह, राजीव शर्मा,प्रशांत चौधरी, महेश विष्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षत्रिय समाज के अनेक लोगों ने महाराणा प्रताप चौक पर पहुंचकर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मोमबत्ती जलाकर रोशनी की। इस दौरान केपी सिंह राणा, कौशल ठाकुर, मनोज ठाकुर, भवतोष ठाकुर, विनय ठाकुर, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, पंकज चौहान, प्रिंस शर्मा, बिजेंद्र चौधरी आदि भी मौजूद रहे।


------------------

आरपीवीएम इंटर कॉलेज में मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती
बिलारी। स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से सबक लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए संघर्ष किया। संचालन कॉलेज के प्रवक्ता दीपक कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुदेश कुमार, सुमित कुमार, उमेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, दीपेश कुमार, हिमांशु श्रोती, श्यामबाबू व पूजा यादव आदि रहे।

फोटो परिचय-06,07,08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed