फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today electricity workers will boycott work

बिजली कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Today electricity workers will boycott work
सिविल लाइन क्षेत्र में विघुत केंद्रों का निरीक्षण करते एसपी सिटी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में आज (सोमवार) को बिजली कर्मचारी और अधिकारी कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। जहां निजीकरण के इस प्रस्ताव पर विरोध जताएंगे। हालांकि इस दौरान बिजली व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी। फाल्ट आने पर ग्राहकों के सामने दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों व अभियंताओं की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इम्प्लाइज एंड इंजिनियर्स, एनसीसीओईईई की 27 सितंबर को हुई ऑनलाइन बैठक में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में चल रहे संघर्ष में उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के साथ रहने का निर्णय लिया गया था। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि यदि उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों को गिरफ्तार किया गया और दमन किया गया तो देश के अन्य प्रांतों के बिजली कर्मी मूकदर्शक नहीं रहेंगे और उत्तर प्रदेश के समर्थन में राष्ट्रव्यापी आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बताया कि समिति द्वारा सरकार और प्रबंधन को नोटिस भेजा गया था। कहा गया था कि यदि निजीकरण का प्रस्ताव निरस्त न किया गया तो पांच अक्तूूबर से बिजली कर्मी पूरे दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किसी भी प्रकार से प्रदेश व आम जनता के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed