फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today BJP is the biggest party in the world because of its workers

Moradabad News: कार्यकर्ताओं की बदाैलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Today BJP is the biggest party in the world because of its workers
मुरादाबाद। भाजपा नेताओं ने बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर रविवार को ध्वजारोहण के बाद धूमधाम के साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता थिरकते रहे। नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य सतपाल सिंह सैनी ने कहा कि यह दिन भारत की प्रगति के लिए काम करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराता है। कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने कहा कि देश के 150 करोड़ से अधिक लोग हमारी पार्टी के सुशासन एजेंडे को देख रहे हैं।
विज्ञापन

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव, विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव में लगातार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है। विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि भाजपा के साथ एनडीए गठबंधन देश भर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। उसके बाद से ही भाजपा सत्ता के केंद्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और प्रदेशों में भाजपा नेतृत्व की सरकारें समाज की सेवा कर रही हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर महामंत्री नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल कमल गुलाटी, क्षेत्रीय मीडिया सह प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता और राहुल सेठी, अल्पना रितेश गुप्ता, पूर्व सांसद वीर सिंह, डॉ. विशेष गुप्ता आदि माैजूद रहे।
--------------
योगी सरकार में नई ऊंचाई पर प्रदेश की कानून व्यवस्था
पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने गिनाईं उपलब्धियां
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। योगी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था नई ऊंचाई पर है। अपराध और अपराधियों पर सरकार की जीरो टाॅलरेंस नीति है। अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश के सात जिलों में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था लागू की गई है। पार्टी के स्थापना दिवस पर यह बातें बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष आकाश पाल और महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने मीडिया से बात करते हुए कहीं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के आठ साल के शासन में 7.5 लाख लोगों को नौकरियां दी गई हैं। प्रत्येक मंडल स्तर पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो रही है। अयोध्या, देवीपाटन, ब्रज, चित्रकूट, नैमिषारण्य और शुक्र को तीर्थ के रूप में विकसित किया गया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि 15 करोड़ गरीबों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ। वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ काॅरिडोर बनाया गया। महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं का आगमन हुआ।


---------------------
45 वर्षों में सशक्त हुई पार्टी
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की स्थापना के समय 1980-84 तक प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी थे। उनके बाद कल्याण सिंह, राजेंद्र गुप्ता, कलराज मिश्रा समेत कई नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। वर्तमान में मुरादाबाद निवासी भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश संगठन की कमान संभाल रखी है। भूपेंद्र सिंह सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़े कार्यकर्ता हैं। 45 वर्षों में पार्टी काफी सशक्त हुई है। प्रदेश में भाजपा के 87 जिला कार्यालय और पांच क्षेत्रीय कार्यालय हैं। भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता आगे बढ़कर बड़ी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम है। जिले और महानगर में बूथ स्तर पर पार्टी स्थापना दिवस के तहत बैठकें हुईं, जिसमें लोगों को सरकार की आठ साल की उपलब्धियों को बताया गया। इस दाैरान मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed