फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Today 16.63 lakh children in the district will be given albendazole tablet

आज जिले में 16.63 लाख बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल टैबलेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Today 16.63 lakh children in the district will be given albendazole tablet
मुरादाबाद। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बुधवार को जिले में 16.63 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल (कीड़े मारने की दवा) टैबलेट दी जाएगी। अभियान का शुभारंभ सीएमओ पीएसी-23 कंपोजिट स्कूल में करेंगे। सीएमओ ने अभिभावकों से बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी, निजी, अर्द्ध सरकारी स्कूलों व मदरसों में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। छूटे बच्चों के लिए 25 से 27 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, अल्पसंख्यक विभाग व स्वास्थ्यकर्मियों की विशेष भूमिका रहेगी। जनपद में 16,63,876 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान का शुभारंभ 20 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे से पीएसी 23 स्थित कंपोजिट स्कूल में बच्चों को दवा देकर किया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह के अंतर पर बच्चों को देनी चाहिए एल्बेंडाजोल
- डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के मुताबिक एल्बेंडाजोल छह माह के अंतर पर बच्चों का देनी चाहिए। एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली और 3 से 19 साल तक के बच्चों को पूरी गोली देनी चाहिए। यह गोली बच्चों को चबाकर खानी है या पीस कर खाने के लिए देनी है। खाली पेट दवा खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed