फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tobacco manufacturer had to deposit Rs 1.36 crore

Moradabad News: जीएसटी चोरी पकड़े जाने पर तंबाकू निर्माता को 1.36 करोड़ जमा करना पड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Tobacco manufacturer had to deposit Rs 1.36 crore
मुरादाबाद। चंदौसी में एक तंबाकू निर्माता को जीएसटी चोरी करना महंगा पड़ गया। राज्य कर की टीमों ने 15 घंटे तक फैक्टरी में जांच कर अवैध का कच्चा चिट्ठा निकाल दिया। इस मामले में तंबाकू निर्माता को तत्काल एक करोड़ 36 लाख रुपये टैक्स भरना पड़ा।
विज्ञापन

राज्य कर के अपर आयुक्त आरए सेठ ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि चंदौसी का तंबाकू निर्माता रात में काम करने के बाद दिन में बंद कर देता है। इस मामले में राज्य कर आयुक्त को सूचना दी गई। आयुक्त के निर्देश पर उन्होंने संयुक्त आयुक्त श्रीहरि मिश्रा और मोहित गुप्ता को रेकी कराने के निर्देश दिए गए। दोनों अधिकारियों ने गोपनीय सूचनाएं जुटाईं। इसी आधार पर शनिवार की सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर पुलिस के साथ अधिकारियों की टीम ने चंदौसी न्यू बाईपास स्थित गुमथल रोड स्थित फैक्टरी पर छापा मारा। इसके बाद तंबाकू निर्माता के कागजात पकड़ में आ गए। मौके पर मेंथा का भी अवैध ढंग से कारोबार करने का भंडाफोड़ हो गया। टीम ने मौके से पूरा माल को कब्जे में लेकर जांच की। रात नौ बजे तक जांच की कार्रवाई चलती है। अंत में कारोबारी विकास अग्रवाल ने एक करोड़ 36 लाख रुपये टैक्स चोरी का जमा किया। इस मामले में राज्य कर टीम तंबाकू निर्माता की जांच कर रही है। राज्य कर उपायुक्त का कहना था कि तंबाकू विक्रेता पांच साल से अन्य सेंट्रल एजेंसियों को गच्चा दे रहा था लेकिन राज्य कर की टीम ने उसे पकड़ लिया। इसके पहले राज्य कर की टीम तीन बार जांच की थी लेकिन वह सफाई से बचता रहा।
विज्ञापन


नए प्रयोग से पकड़ी गई टैक्स चोरी
अपर आयुक्त ने बताया तंबाकू व्यवसायी काफी चालाकी से काम कर रहा था। टीम ने सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए कार की जगह टैंपो ट्रेवलर का इस्तेमाल किया। फैक्टरी के खुलने और बंद होने का समय पहले ही विभाग ने पता कर लिया था। इसी कारण व्यवसायी के कर्मचारियों को भागने का मौका नहीं मिला। व्यवसायी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आने जाने वालों के बारे में पता कर लेता था लेकिन उसकी चालाकी इस बार चल नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article