फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   to stop girls way..ask mujhse dosti krogi

लड़कियों का रास्ता रोककर पूछा... मुझसे दोस्ती करोगी

Sun, 26 Feb 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
to stop girls way..ask mujhse dosti krogi
eve teasing
ये तो दुस्साहस की इंतहा है। कार सवार युवकों ने शनिवार को एक नहीं कई लड़कियों को रास्ता रोक लिया। किसी से मोबाइल नंबर मांगा, किसी से साथ चलने को कहा. तो किसी से पूछा मुझसे दोस्ती करोगी। परेशान युवतियों ने पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसएसपी के दखल के बाद पुलिस हरकत में आई और कार सवारों की तलाश में जुट गई। शोहदे तो फरार हो गए, लेकिन पुलिस को कार का नंबर मिल गया है। जिसके जरिये शोहदों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


बुद्घि विहार सेक्टर-दो में वॉकिंग ट्रैक बना है। इस ट्रैक पर सुबह से शाम तक लोग गुजरते हैं। शनिवार दोपहर ट्रैक पर सफेद रंग की स्कार्पियो खड़ी थी। जिसमें पांच युवक सवार थे। सभी की उम्र 18-22 के बीच थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में बीयर की बोतलें थीं और युवक सिगरेट पी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार सवारों ने युवतियों और महिलाओं को तंग करना शुरू कर दिया। आती जाती युवतियों से छेड़खानी की। स्कूटी सवार युवतियों को रोक कर उनसे दोस्त करने को कहा। जबकि किसी को कार में बैठने के लिए कहा, जबकि तमाम युवतियों से उनका मोबाइल नंबर भी मांगा।

जब स्कार्पियो सवारों की हरकतें बढ़ती चली गई तो युवतियों ने पुलिस कंट्रोल रूम और एसएसपी को घटना की जानकारी दी। एसएसपी ने तुरंत पुलिस को मौके पर भेजकर शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।


यूपी डायल 100 और मझोला पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में शोहदों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाय है। पुलिस को कार का नंबर मिल गया है। जिसका ट्रेस किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed