फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   to implicate wife and in-laws man hatched his murder plan found alive in goa after three years

चौंकाने वाला मामला: पत्नी और ससुरालियों को फंसाने के लिए युवक ने रची अपनी हत्या की साजिश, तीन साल बाद गोवा में मिला जिंदा

Wed, 09 Feb 2022 10:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Feb 2022 10:34 PM IST
सार

पुलिस ने जयवीर के मोबाइल नंबर और उसके बैंक खातों की डिटेल खंगाली, जिससे पता चला कि जयवीर का बैंक खाता एक्टिव है। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगा दिया।

विज्ञापन
to implicate wife and in-laws man hatched his murder plan found alive in goa after three years
गिरफ्तार आरोपी, उसका पिता और भाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले अपने पिता और भाई के साथ अपनी ही हत्या की साजिश रचकर पत्नी और ससुरालियों को फंसाने वाला युवक गोवा में जिंदा मिला है। इस मामले में युवक के पिता ने उसकी पत्नी, ससुर, सास और दो सालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके पिता, भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भटावली गांव निवासी चेतराम सैनी ने 15 अगस्त 2021 को कोर्ट की शरण लेते हुए सिविल लाइंस थाने में अपने बेटे जयवीर की हत्या के संबंध में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 2012 में उसके बेटे जयवीर की शादी मझोला के लाइनपार शांतिनगर निवासी तुलाराम की बेटी सुमन के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। इसी विवाद के चलते मार्च 2019 में सुमन ने अपने पिता तुलाराम, मां शांति देवी और दो भाई विक्रम सिंह तथा राजू सिंह के साथ मिलकर जयवीर की हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपियों ने अपने ईंट भट्ठे में जयवीर के शव को जलाकर साक्ष्य मिटा दिए।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की, तो शिकायतकर्ता बार-बार अपने बयान बदल रहा था। पुलिस का शक वादी और उसके दूसरे बेटे पर गहरा रहा था। जबकि आरोपी पक्ष पुलिस विवेचना में पूरा सहयोग कर रहा था। पुलिस ने जयवीर के मोबाइल नंबर और उसके बैंक खातों की डिटेल खंगाली, जिससे पता चला कि जयवीर का बैंक खाता एक्टिव है। एसएसपी ने सिविल लाइंस पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को इस हत्याकांड के खुलासे के लिए लगा दिया। विवेचना के दौरान सामने आया कि जयवीर के खाते से गोवा में रुपये निकले और डाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने गोवा में डेरा डाल दिया और जांच शुरू की, तब पता चला कि आरोपी जयवीर जिंदा और गोवा के एक होटल में गार्ड है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और मुरादाबाद ले आई। यहां पूछताछ करने पर उसने बताया कि पत्नी और ससुराल वाले आए दिन उसके साथ झगड़ा करते थे। वह पत्नी और उसके मायके वालों को सबक सिखाना चाहता था। किसी दूसरी युवती से शादी भी करना चाहता था। इसलिए उसने अपने भाई चेतराम और भाई सत्यवीर के साथ मिलकर अपनी हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता व भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार शाम तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed