{"_id":"5e7b3ee28ebc3e77b6385006","slug":"to-fight-corona-it-is-necessary-to-stay-fit-said-former-minister-nawab-kazim-ali-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे संग कसरत करते दिखे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां, बोले- कोरोना से लड़ने के लिए फिट रहना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे संग कसरत करते दिखे पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां, बोले- कोरोना से लड़ने के लिए फिट रहना जरूरी
Wed, 25 Mar 2020 04:56 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 25 Mar 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
अपने बेटे के साथ पूर्व मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के पहले दिन पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां नूर महल में अपने बेटे नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां के साथ व्यायाम करते नजर आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कोरोना से लड़ने के लिए फिट रहना बेहद जरूरी है। लॉकडाउन में घरों में कैद लोग वक्त गुजारने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। और पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां अपने घर पर ही हैं। सुबह अपनी मां पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो से काफी देर तक बातचीत की।
विज्ञापन
इसके बाद अपने पीआरओ काशिफ खां समेत कई करीबी लोगों से कोरोना से बचाव और लाॅकडाउन से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की साथ ही लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
इसके बाद नवेद मियां ने बेटे हमजा मियां के साथ नूर महल में ही व्यायाम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम बढ़ाना बेहद जरूरी है। इसके लिए घर पर ही व्यायाम करें। लाॅकडाउन में जिम बंद होने पर घर पर खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम किया जाना चाहिए।
इसके अलावा कोरोना के संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी ऐहतियात बरतें। आधे-आधे घंटे के अंतराल पर अच्छी तरह हाथ धोएं, मास्क लगाएं, हाथ से नाक, आंख और मुंह छूने से बचें।