फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To avoid joint pain, keep your weight, thyroid and sugar under control

Moradabad News: जोड़ों के दर्द से बचने के लिए नियंत्रित रखें वजन, थायराइड और शुगर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
To avoid joint pain, keep your weight, thyroid and sugar under control
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बढ़ती उम्र में ज्यादा वजन जोड़ों के दर्द का सबसे बड़ा कारण है। इस समस्या से बचने के लिए आपको शुगर व थायराइड को नियंत्रित करना होगा। यह सलाह फिजिशियन डॉ. मोनिस जलील ने दी। उन्होंने रेड मीट व एल्कोहल से परेहज रखने को भी कहा।
डॉक्टर का कहना है कि गठिया की समस्या कई तरह की होती है। युवाओं में अलग व बुजुर्गों में अलग तरह की परेशानी होती है। आराम करने से दर्द बढ़ता है या घटता है, कार्य करने से दर्द कम होता या बढ़ता है। इस तरह के सवालों के जवाब के आधार पर इलाज अलग-अलग होता है। जांच व इलाज जितनी जल्दी शुरू होगा, गठिया को उतनी जल्दी खत्म किया जा सकता है। इलाज में देर होने पर समस्या बढ़ जाती है। डॉ. मोनिस ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन



सवाल : मेरी उम्र 45 साल है। मेरे घुटनों व पैरों में बहुत दर्द रहता है। मेरे हाथ पैर सूज जाते हैं। उसके कारण बहुत परेशान हूं, कोई उपाय बताइए। - सकरा

जवाब : आपकी उम्र में जोड़ों में दर्द की समस्या वजन बढ़ने से होती है। चलने-फिरने से दर्द कम होता या बढ़ता है। इसके अनुसार कुछ जांचें कराने के बाद इलाज संभव है। एक एक्स-रे भी कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : मेरी उम्र 36 साल है। आठ साल पहले घुटने का ऑपरेशन हुआ था, तभी से टांग मुड़ती नहीं है और अभी तक जख्म भी है। कोई दवा काम नहीं कर रही, क्या करें।- राशिद मलिक, दौलारी


जवाब : आपने यह नहीं बताया कि ऑपरेशन किस परेशानी के कारण हुआ था। जख्म का ठीक न होना गंभीर है। जिस सर्जन ने ऑपरेशन किया था, बिना देर किए उन्हें दिखाएं।

सवाल : मेरी उम्र 70 साल है। 20 वर्षों से मेरे जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है। हाथों-पैरों में, एड़ी में, मांसपेशियों में हर जगह दर्द रहता है। पैरों के तलवों में जलन रहती है। रीढ़ में कुछ नसें दबी हुई हैं। इलाज भी ले रहा हूं, कृपया उचित सलाह दें। - अशोक कुमार सचदेवा, सम्राट अशोक नगर

जवाब : आपकी उम्र व शिकायत के हिसाब से आपको ऑस्टियो आर्थराइटिस की समस्या लग रही है। अपना वजन नियंत्रित रखें, झुकें न, वजन न उठाएं, लंबर बेल्ट बांधें। डॉक्टर की सलाह से दवा ले सकते हैं।

सवाल : मेरी उम्र 45 साल है, मेरे घुटनों में और हाथों की अंगुलियों के जोड़ों में बहुत दर्द रहता है। यूरिक एसिड बढ़ा रहता है। डॉक्टर ने गठिया की बीमारी बताई है, फिलहाल देशी दवा खा रहा हूं। क्या यह बीमारी खत्म हो सकती है। - दिनेश लाल, जीएमडी रोड


जवाब : गठिया की जांच कराएं, यदि यह बीमारी है तो जल्द इलाज शुरू करें। गठिया की नई दवाएं बहुत कारगर हैं और मर्ज को अच्छी तरह काबू किया जा सकता है।
सवाल : मेरी उम्र 62 साल है। गर्मियों के दिनों में ठीक रहता हूं, लेकिन सर्दियां शुरू होते ही मेरे जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह समस्या हर साल होती है। चलने में भी दिक्कत होती है, क्या करूं। - आफताब आलम, करूला



जवाब : यह ऑस्टियो आर्थराइटिस की शुरुआत हो सकती है। वजन नियंत्रित रखें। डॉक्टर की देखरेख में दवा लेते रहें। इससे मर्ज को यहीं पर काबू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed