फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   To avoid infection, do not eat green vegetables in the rain

Moradabad News: इन्फेक्शन से बचाव के लिए बारिश में न खाएं हरी सब्जियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
To avoid infection, do not eat green vegetables in the rain
मुरादाबाद। बारिश के मौसम में पालक, मेथी, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इनमें कीटाणु रहते हैं जिससे पेट में इन्फेक्शन का खतरा होता है। सब्जी बनाते समय अदरक, लहसुन और प्याज का तड़का लगाएं। बैक्टिरिया से बचने के लिए यह मददगार साबित होता है। यह सलाह फिजिशियन डॉ. वीके सिंह ने दी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि शराब और मांसाहार भी पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इस मौसम में हल्का और सुपाच्य भोजन लें। उबला हुआ या आरओ का पानी पीएं। जंक फूड बिल्कुल न खाएं और घर में फल या सब्जियां खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह धोकर पका लें। डॉ. वीके सिंह ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।
विज्ञापन


सवाल मेरी उम्र 37 वर्ष है। पिछले चार दिन से मुझे बुखार है और शरीर में दर्द है। चेहरा लाल हो रहा है। चलते समय पैरों में दर्द होता है और कमजोरी महसूस हो रही है। बुखार और दर्द की दवा खा रहा हूं, जब तक दवा का असर रहता है तब तक आराम रहता है। क्या करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनस हसन, हरथला
जवाब
यह वायरल बुखार हो सकता है सिर्फ पैरासिटामोल ही लें। दर्द की दवाई से नुकसान हो सकता है। जल्द किसी फिजिशियन को दिखाएं। जांच कराने की जरूरत पड़ सकती है।

सवाल
मेरी उम्र 45 वर्ष है। दो दिन से बुखार व उल्टी की समस्या हो रही है। कुछ खाने का मन नहीं कर रहा सिर्फ पपीता और बिस्किट खाया है। दवा खाने के बाद दो घंटे ठीक रहती हूं इसके बाद फिर बुखार 100 से ऊपर हो जाता है। क्या करना चाहिए।
- प्रतिमा शर्मा, कानून गोयान
जवाब
कोई इन्फेक्शन हो सकता है। तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें। आप तुरंत किसी फिजिशियन को दिखाएं। खून की कुछ जांचें करानी होंगी।

सवाल
मेरी उम्र 24 वर्ष है। पिछले कुछ महीने से बार-बार बुखार या इनफेक्शन की समस्या हो रही है। डॉक्टर ने जांच कराई तो पा चला कि शुगर है। मैं होम्योपैथी की दवा प्रयोग कर रही हूं, मुझे उचित सलाह दीजिए।
- सिया अग्रवाल, लाजपत नगर
जवाब
शुगर के मरीजों को बार बार इन्फेक्शन का खतरा रहता है। अगर बार-बार पेशाब आना, बार-बार पानी पीने के बाद भी खुश्की बने रहना, खूब भूख लगना फिर भी वजन घटना, हांथों-पैरों में झनझनाहट और सुन्न होना शुगर कि बीमारी के लक्षण होते हैं.। आप किसी डायबिटोलॉजिस्ट से मिलकर परामर्श लें।

सवाल
मेरी उम्र 76 वर्ष है। गॉलब्लैडर का ऑपरेशन हो चुका है। कुछ भी खाता हूं तो गैस बनने लगती है। डाइट भी कम हो गई है और वजन घट रहा है। बुखार या कोई अन्य समस्या नहीं है।
- डीपी सिंह, आशियाना कॉलोनी
जवाब
गॉलब्लैडर के ऑपरेशन से ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती है फिर भी चिकनाई का परहेज करें। एक बार भरपेट न खाकर थोड़ा-थोड़ा खाएं। पानी का सेवन खूब करें। खाने के बाद 30 मिनट टहलें।

सवाल
मेरी उम्र 55 वर्ष है। मुझे पिछले 12 साल से शुगर की परेशानी है। शुगर बढ़ती है तो चेहरे व हाथ-पैरों पर सूजन आ जाती है। हल्का बुखार रहता है। कुछ खाने का मन नहीं करता। दवा भी लगातार चल रही है।

- अमृता नारंग, प्रकाश नगर
जवाब
10 साल से अधिक शुगर होने पर कंट्रोल नहीं रहने से कई परेशानियां आ सकती हैं। लीवर, किडनी, हार्ट के खराब होने का खतरा रहता है जिस वजह से सूजन आ सकती है। फौरन डायबिटोलॉजिस्ट की सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed